{"_id":"6a9715d4a7049f35c00b65bc","slug":"two-transformers-burnt-out-only-one-replaced-villagers-protest-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-156102-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो ट्रांसफार्मर जले, बदला एक, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो ट्रांसफार्मर जले, बदला एक, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
चनैनी गांव विरोध प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में ट्रांसफार्मर जलने और लाइन में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को नवाबगंज के चनैनी गांव में दस दिन से जले दो ट्रांसफार्मरों में विभाग की ओर से महज एक ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीण भड़क उठे। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर दोनों ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग की। वहीं, रिसिया नगर और ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर दो बजे से बाधित हुई बिजली आपूर्ति देरशाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ता बेहाल रहे।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चनैनी गांव में करीब दस दिन पहले 16-16 केवी के दोनों ट्रांसफार्मर जल गए थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित रूप में दी थी। मंगलवार को विभाग ने एक 16 केवी का ट्रांसफार्मर तो लगा दिया, लेकिन दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। इससे गांव के लोगों में नाराजगी फैल गई। रहमान, नुरूद्दीन, मुटरू, साबिर खान, लियाकत खान, यूनुस खान, मोल्हे और कमालुद्दीन समेत ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर 25-25 केवी के दो नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
नवाबगंज-नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शंभूनाथ ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन की जानकारी होने से भी इन्कार किया।
विज्ञापन
जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन
रिसिया। नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति मंगलवार दोपहर दो बजे ठप हो गई। शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दो घंटे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र फोन करना शुरू किया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। विद्युतकर्मी बाबादीन ने बताया कि बहराइच से विद्युत आपूर्ति बंद है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रहती है। इससे लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।