{"_id":"69c8275bbc9a9718dc023355","slug":"two-spurs-will-be-built-in-mahsi-at-a-cost-of-rs-965-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146543-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महसी में 9.65 करोड़ से बनेंगे दो स्पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महसी में 9.65 करोड़ से बनेंगे दो स्पर
Sun, 29 Mar 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील में हर साल सरयू नदी कहर बरपाती है। नदी कटान करते हुए बेलहा-बेहरौली तटबंध की ओर बढ़ काती है, इससे आसपास के 13 गांवों पर भी खतरा मंडरा रहा है। तटबंध और गांवों को सुरक्षित करने के लिए दो स्थानों पर स्पर (कटान रोधी संरचना) बनाने का निर्णय लिया गया है। शासन ने परियोजना को हरी झंडी देते 9.65 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
हर वर्ष सरयू की बाढ़ की वजह से महसी तहसील क्षेत्र में हालात खराब हो जाते हैं। करीब दो लाख की आबादी प्रभावित होती है और 400 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। नदी कटान करते हुए बेलहा-बेहरौली तटबंध की ओर बढ़ती है।
इसे ध्यान में रखते हुए सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम ने ऐसे दो स्थानों को चिह्नित किया है, जहां नदी और तटबंध के बीच दूरी काफी कम बची है। दोनों स्थानों पर स्पर बनाने के प्रस्ताव काे शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता वीवी पाल ने बताया कि पहला स्पर बेलहा-बेहरौली तटबंध के किलोमीटर संख्या 49.100 पर बनेगा, जिस पर 4,83,76,000 रुपये खर्च होंगे। वहीं दूसरा स्पर किलोमीटर संख्या 50.100 पर बनेगा, जिस पर 4,81,81,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।
बताया कि इन स्परों के निर्माण से नदी की धारा को मोड़कर तटबंध को सुरक्षित किया जाएगा, जिससे बारिश के मौसम में बड़े नुकसान से बचाव हो सकेगा।