फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two sisters sink in the valley, death

दो बहनें नाले में डूबीं, मौत

Fri, 03 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 03 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two sisters sink in the valley, death
सगी बहनों की डूबने से मौत के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बहराइच। शहर से सटे बेलहापुरवा गांव की दो सगी बहनें शुक्रवार दोपहर बाद नित्यक्रिया के लिए खेत को जा रही थीं। इसी दौरान जब दोनों नाला पुल से गुजर रही थीं, तभी अचानक सामने से आई ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से दोनों बहनें नाले में गिर गईं। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की डूबकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर से सटे बेलहापुरवा गांव निवासी हसीना (8) अपनी छोटी बहन हाशिमा (6) पुत्री शमीम के साथ शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थीं।
विज्ञापन


दोनों को गांव से 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत को जाना था। इसी दौरान जब सगी बहनें एक मिल के निकट स्थित नाले के पुल पर पहुंचीं, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। उससे बचने के लिए दोनों बहनें किनारे हुईं, लेकिन ट्रॉली की टक्कर लगने से वह नाले में जा गिरीं। नाले में गंदे पानी का तेज बहाव था। दोनों ने बचाव के लिए चीख-पुकार लगाई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों बहनों की डूबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष एहतराम जैदी ने सिपाहियों की मदद से दोनों बहनों के शव बाहर निकलवाए। थानाध्यक्ष का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दोनों बालिकाएं नाले में गिरी हैं। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। दो बालिकाओं की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सगी बहनों की मौत के बाद पिता की हालत ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष एहतराम जैदी ने बताया कि दोनों के शव उसके चाचा पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed