फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two sides clashed in land dispute, half a dozen injured

Bahraich News: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन घायल

Sun, 13 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 13 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in land dispute, half a dozen injured
पयागपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में मार पीट में घायल युवक ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंभू टिकरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुईं। जिसमे एक महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के शंभू टिकरी में रविवार को एक स्थान पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विनोद सिंह व प्रेम सिंह आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया है। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को चिकित्सालय भेजा गया है। एक पक्ष से विनोद सिंह, विष्णु सिंह, विवेक सिंह व दूसरे पक्ष की ओर से प्रेम सिंह, सूरज सिंह व गुड़ियां सिंह घायल हुईं हैं। सभी का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



महिला की संदिग्ध हालात में मौत
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत काशीजोत निवासी रीना (22 ) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रीना संदिग्ध परिस्थितियों में अपने बिस्तर पर मृत मिली थी। रीना का विवाह एक वर्ष पूर्व पवन के साथ हुआ था। पुलिस ने मृतका के परिजनों को मौत की सूचना दी है। क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed