फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people died from fever

बुखार से दो की मौत

Wed, 21 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two people died from fever
तराई में दिमागी बुखार और डेंगू जानलेवा होता जा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित दो रोगियों की बुधवार को मौत हो गई। डेंगू के तीन नये रोगी मिले हैं। इनमें दो की हालत नाजुक है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एक रोगी का इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा है।
विज्ञापन


तराई में बदल रहे मौसम से दिमागी बुखार और डेंगू का प्रकोप तेज हो गया है। दिमागी बुखार से पीड़ित होकर गोंडा के कटरा नयापुरवा निवासी आरती (10) पुत्री धनीराम दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। बौंडी के राजा बाग निवासी छोटका (70) को बुखार के करण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शाम को छोटका ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, डेंगू रोगियों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में नेपाल के बांके निवासी गणेश थापा को परीक्षण के दौरान डेंगू होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकौना के शुक्लनपुरवा निवासी बालकराम (42) को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है। शहर के मोहल्ला खत्रीपुरा निवासी आरती श्रीवास्तव (65) के रक्त परीक्षण में भी प्लेटलेट्स की संख्या 70 हजार के आसपास मिला है। इससे डेंगू की पुष्टि हुई। उनका इलाज निजी चिकित्सक से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed