फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two out of 28 cases were resolved

Bahraich News: 28 में से दो मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 07 Sep 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 07 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two out of 28 cases were resolved
मिहींपुरवा थाने में आयोजित समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अ​धिकारी।   -संवाद
बहराइच/ मिहींपुरवा। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से 28 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व व पुलिस विभाग की आईं। मौके पर कुल 2 मामलों का निस्तारण हुआ। शेष निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेजे गए।
विज्ञापन


मिहींपुरवा के समाधान दिवस पर डीएम व एसपी के न पहुंच पाने पर सीडीओ मुकेश चंद्र ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। यहां परगहवा क्षेत्र के अहलाद गांव की प्रधान छबीली ने आरोप लगाया कि नानपारा कोतवाली में तैनात सिपाही अमित सिंह ने थाना परिसर में उससे व पति से अभद्रता की।
विज्ञापन


शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। प्रधान ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने जांच करवा कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिहींपुरवा कस्बा निवासी रविन्द्र सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि घर पर पत्नी ऊषा सिंह के नाम से बिजली का कनेक्शन है। जिसका वह नियमित बिल जमा करता है। हाल ही में उसने 344 रुपये का बिल जमा किया था।


उसके एक सप्ताह बाद ही 35,511 रुपये का बिल आ गया। मीटर रीडिंग के वीडियो के साथ ही कई बार शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीडीओ ने समस्या दूर कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed