{"_id":"5eeb91ac8ebc3e43082bdb7a","slug":"two-more-corona-positives-found-in-bahraich-bahraich-news-lko5265973138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में दो और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान से गुरुवार की शाम भेजी गई जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी मोहल्ला निवासी संक्रमित के परिवार का है, जबकि दूसरा विशेश्वरगंज का रहने वाला है। दो और कोरोना मरीज मिलने से जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 113 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। दो दिन रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिले के लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन गुरुवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान से भेजी गई जांच रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि शहर के कानूनगोपुरा दक्षिणी मोहल्ला निवासी वृद्ध 12 जून को कोरोना संक्रमित मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा था। देर शाम को आई रिपोर्ट में वृद्ध के परिवार का एक सदस्य कोरोना संक्रमित मिला है।
सीएमओ ने बताया कि विशेश्वरगंज के बसनेरा गांव निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक युवक को सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। सीएमओ ने बताया कि कानूनगोपुरा दक्षिणी मोहल्ला पहले से ही हॉटस्पॉट में है। जबकि विशेश्वरगंज के बसनेराग गांव को हॉटस्पॉट बनाने की कार्रवाई की जा रही है। दो और रोगी के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमित कुल रोगियों की संख्या 113 पहुंच गई है।