फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two miscreants who robbed a businessman arrested

व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants who robbed a businessman arrested
नानपारा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर 20 दिन पूर्व क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर व्यापारी का अपहरण कर लूटपाट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उत्तराखंड निवासी दो बदमाशों को लूटे गए 34.20 लाख रुपये और एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत बावर्ची टोला निवासी वलीम अहमद पुत्र सलीम भारत-नेपाल सीमा के कस्टम पर लाइसेंस के माध्यम से सामान नेपाल भेजने का काम करते हैं। व्यापारी 14 अक्तूबर को अपने साथी रहमान के साथ बहराइच से रुपईडीहा जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान नानपारा-रुपईडीहा मार्ग स्थित हांड़ा बसेहरी के निकट इनोवा से पहुंचे चार बदमाशों ने अपने को क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हुए व्यापारी और उसके साथी का अपहरण कर लिया। कार में रखा रुपयों से भरा बैग भी छीन लिया। इसके बाद व्यापारी को लखीमपुर में ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही थी। लूट के समय 10 लाख रुपये होने की बात बताई गई थी। पुलिस ने शनिवार को कोड़वा मोड़ मिहींपुरवा रोड मंडी समिति के सामने उत्तराखंड के जनपद चंपावत के कैनाल कॉलोनी बनबसा निवासी ज्योति सिंह उर्फ राजू और चंपावत के ही मीना बाजार नईबस्ती निवासी मनोज कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह व स्वाट टीम के प्रभारी जेएन शुक्ला की अगुवाई में टीम ने गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों के पास से 34.20 लाख रुपये और इनोवा कार बरामद की। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से दोनों बदमाशों का पता लग सका है। इनके दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed