{"_id":"683f6831b6fd624e800f45d0","slug":"two-killed-one-seriously-injured-in-accidents-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131663-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसों में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसों में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Wed, 04 Jun 2025 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
बहराइच-गोंडा मार्ग पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
पयागपुर/हुजूरपुर (बहराइच)। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया। वहीं मृतकोंं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
गोंडा जिले के जानकी नगर छेेदीपुरवा निवासी पंकज पाठक (38) बहराइच स्थित मैदा मिल में काम करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त गोंडा के रानीबाजार बड़गांव निवासी केतन गुप्ता (35) के साथ बहराइच जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-गोंडा मार्ग पर इंद्रापुर के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका दोस्त केतन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पहुंची पयागपुर पुलिस ने मौके पर जांच की और घायल को इलाज के लिए सीएचसी विशेश्वरगंज में भर्ती करवाया। मौत की सूचना से मृतक के परिजनाें में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोग दुर्घटना करने वाली कार मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. आमिद अजीज की बता रहे हैं। राहगीरों के मुताबिक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
बाइक सवार को बोलेरो ने मारी टक्कर
ग्राम पंचायत बसंतापुर के मजरा बढ़ईनपुरवा निवासी अनूप उर्फ तूफानी (19) मंगलवार की सुबह मोपेड बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर नटवीर बाबा थान के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनूप को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद बोलेरो को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।