{"_id":"69fb916607da93c48b075008","slug":"two-killed-one-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-148860-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
Thu, 07 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 07 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ग्रामीण का शव परिजन घर ले गए।
इकौना के भगवानपुर निवासी मोनी (30) बुधवार को पति राजकुमार के साथ बाइक से नगर मुख्यालय आ रही थीं। मिर्चिया गांव के पास बाइक में झटका लगने से वह असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें गिलौला सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजकुमार ने बताया कि वह हेलमेट लगाए हुए थे, जबकि पत्नी बिना हेलमेट के थीं। डॉक्टरों के मुताबिक सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई है। कोतवाली देहात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
उधर, सीतापुर के रेउसा निवासी राधेश्याम (55) बुधवार देर शाम साइकिल से कहीं जा रहे थे। जिले की सीमा पर स्थित हरदी के चहलारी घाट के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को परिजन पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी गई। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर घर चले गए।