{"_id":"68264983034387448f0ff2b6","slug":"two-including-old-man-died-in-accidents-five-seriously-bahraich-news-c-98-1-slko1011-130668-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, पांच गंभीर
Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज में मोहम्मद रफी की मौत के बाद बिलखते परिजन।
बहराइच/कैसरगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की माैत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
ग्राम पंचायत कटका मरौठा के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी मोहम्मद रफी (58) को बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
कैसरगंज क्षेत्र के मरौठिया निवासी मसीउद्दीन ने बताया कि वह दो-तीन दिन के भीतर मजदूरी के लिए मुंबई जाने वाले हैं। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार की सुबह हुजूरपुर क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी उनके ससुर मोहम्मद रफी उनसे मिलने आ रहे थे।
इस दौरान हुजूरपुर-कैसरगंज मार्ग पर कोतवाली कैसरगंज के चकपिहानी के पास उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाल सुरेंंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक सहित ट्रक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
बस की टक्कर से घायल ई रिक्शा चालक ने तोड़ा दम
बहराइच-नानपारा हाईवे पर रामगांव क्षेत्र में आईटीआई के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार निजी बस ने ई रिक्शे में टक्कर मार दी थी। हादसे में रामगांव क्षेत्र के बाबापुरवा निवासी ई रिक्शा चालक मल्हू (22) सहित पांच लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां रात मेंं इलाज के दौरान मल्हू की मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मल्हू अपने पीछे तीन बच्चोंं खुशी (6), शानू (4) व अंकित (2) और पत्नी को छोड़ गया है।
रोडवेज बस ने दो बाइकों में मारी टक्कर, पांच गंभीर
फखरपुर। फखरपुर क्षेत्र के कचना सलारपुर निवासी शरीफ (30) बुधवार की रात फखरपुर चौराहा गए थे। उनके साथ जाबिर (28) व चांदबाबू (25) भी मौजूद थे। शरीफ बाइक से वापस घर लौट रहे थे, इस दौरान गजाधरपुर के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सीएचसी फखरपुर ले जाया गया, जहां से उन्हेंं चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं रोडवेज चालक ने एक दूसरी बाइक में भी टक्कर मारी। टक्कर से दूसरी बाइक सवार गोंडहिया नंबर चार निवासी तिलकराम (32) व बंभौरा निवासी दुर्गेश (09) गंंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी मिथिलेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद