{"_id":"5d94dc888ebc3e015d44cd02","slug":"two-died-in-road-accident-bahraich-news-lko4848200114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/फखरपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। गोंडा मार्ग पर ट्रैक्टर व टैंकर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि लखनऊ मार्ग पर साइकिल सवार बुजुर्ग को बाइक ने ठोकर मार दी। मेडिकल कालेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम रुकनापुर निवासी मोहम्मद उमर (70) पुत्र हुसैनी बुधवार सुबह आठ बजे साइकिल से परसेंडी चीनी मिल की ओर जा रहा था। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के खिलाफतपुर गांव के पास साइकिल सवार पहुंचा। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। एसओ ने घायल को सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज ले जाते समय गजाधरपुर के निकट वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर कोतवाली देहात के नगरौर गांव निवासी रमेश (35) पुत्र बाबादीन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर जा रहा था। गोंडा-बहराइच मार्ग पर नगरौर के पास ट्रैक्टर व टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक रमेश की मौत हो गई।
सूचना पाकर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस नेे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।