{"_id":"60d4bd228ebc3e54c872669f","slug":"two-died-due-to-corona-four-found-positive-bahraich-news-lko5839467165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, चार मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, चार मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ प्रशासन द्वारा सूची सीएमओ कार्यालय को भेज दी गई है। उधर गुरुवार को चार अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमित दो लोगों का इलाज लखनऊ स्थित केजीएमयू में चल रहा था। जिनकी देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ प्रशासन द्वारा सूचना जिला मुख्यालय भेज दी गई है। दो संक्रमितों की मौत से कुल मृतकों की संख्या 178 पहुंच गई है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें चार लोग पॉजिटिव पाए गए।
सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सात संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एक्टिव केस की संख्या 29 रह गई है। वहीं स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 3438 लोगों की कोरोना जांच की गई। कुल संक्रमितों की संख्या 15,503 हो गई है।