फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two deer were killed, smugglers took away the body of one

Bahraich News: दो वनरोज की हत्या, एक का शव उठा ले गए तस्कर

Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two deer were killed, smugglers took away the body of one
नानपारा क्षेत्र में वनरोज की हत्या के बाद जमा लोग।
बलहा/नानपारा(बहराइच)। नानपारा मेंं वनरोज की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार रात तस्करों ने एक वनरोज की गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं एक अन्य वनरोज की हत्या कर उसका शव उठा ले गए। घटना की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण व हिंदू संगठनोंं के लोग मौके पर पहुंचे और तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत केशवपुर में बृहस्पतिवार रात एक वनरोज (नीलगाय) का शव पड़ा मिला। उसके शरीर में दो गोली लगने के निशान थे। मामले की सूचना पर विहिप बजरंग दल अवध प्रांत के विभाग संयोजक दीपांशु श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि एक वनरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और एक की हत्या कर उसका शव उठा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में खून पड़ा मिला है।
विज्ञापन

मौजूद ग्रामीण बालेन्द्र तिवारी, अलखराम, योगेश कुमार आदि ने आरोप लगाया कि तस्कर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर बंदूक लेकर आते हैं और वनरोज का शिकार कर उसे लाद ले जाते हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ प्रद्युुम्न सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed