{"_id":"58ab29704f1c1b0a53b23680","slug":"two-days-later-the-bank-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद बंद रहेंगे बैंक
अमर उजाला/बहराइच
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पटेलनगर स्थित कृषि स्टेट बैंक में धन संकट के चलते वैरंग वापस लौटते उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में दो दिन बाद ताले लटक जाएंगे। अवकाश और चुनावी व्यस्तता के बाद सीधे एक मार्च को ही बैंकिंग सेवा पटरी पर लौट सकेगी। इसके पहले ही लोगों को अपने बैंकिंग कामकाज निपटाने होंगे। छुट्टियों के चलते एटीएम भी दगा दे सकते हैं। ऐसे में कैश की किल्लत से बचने के लिए पहले से ही इंतजाम करना जरूरी होगा। नहीं तो लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए बैंक कर्मियों की ड्यूटी सहायक व्यय प्रेक्षक के रूप में लगा दी गई है। इससे बैंकिंग सेवा कुछ प्रभावित हो रही थी। अब दो दिन बाद अचानक बैंक पांच दिनों के लिए बंद होने जा रहे हैं।
24 फरवरी को शुक्रवार है। इस दिन महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं माह का चौथा शनिवार होने के कारण 25 फरवरी को भी बैंक बंद रहेंगे। 26 फरवरी को रविवार होने से बैंकों में बंदी रहेगी, जबकि सोमवार को 27 फरवरी को मतदान होना है। जिसके कारण बैंक नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
वहीं 28 फरवरी को माह का अंतिम दिन होने के कारण बैंक खुलेंगे तो लेकिन वह अपने मासिक बैंकिंग लेखा-जोखा को निपटाएंगे। पीएनबी के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल रावत का कहना है कि एक मार्च से ही बैंकिंग सेवा पटरी पर आ सकेगी।
पांच दिन तक बैंकिंग सेवा अवकाश होने के कारण प्रभावित होगी। हालांकि इससे पहले ही सभी ग्राहक अपने बैंकिंग कार्य को निपटा सकते हैं। अवकाश देखते हुए सभी बैंकों को एटीएम में कैश की कमी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।