{"_id":"68041438b1ed8456860e7b1c","slug":"two-days-before-tilak-the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129246-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तिलक से दो दिन पहले फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तिलक से दो दिन पहले फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Sun, 20 Apr 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
अनूप कुमार की फाइल फोटो।
बहराइच। ग्राम पंचायत सेमरियांवा निवासी अनूप कुमार (21) का शव शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में घर से कुछ दूरी पर मुर्गी फार्म में फंदे से लटकता मिला। शव मिलते ही परिजनोंं में मातम छा गया। अनूप की 20 अप्रैल को तिलक और 29 अप्रैल को शादी होनी थी।
मृतक के चाचा उमेश कुमार ने बताया कि अनूप बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। इसका विवाह गोंडा निवासी युवती के साथ तय हुआ था। 20 अप्रैल को तिलक होनी थी और 29 अप्रैल को शादी थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। सभी लोग खुश थे। खुशियोंं का माहौल था। लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इस बीच अनूप के फंदा लगाने से सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं। उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं अनूप के फंदा लगाने के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीण प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की चर्चा कर रहे हैं।
थाना प्रभारी करुणाकरण पांडेय का कहना है कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।