फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two constables suspended on charges of extortion

Bahraich News: वसूली के आरोप में दो सिपाही निलंबित

Sun, 17 May 2026 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two constables suspended on charges of extortion
बहराइच। वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करने और नशे की हालत में पाए जाने पर दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। श्रावस्ती जिले के सोनवा निवासी संतोष कुमार शनिवार को स्टेशन रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने आए थे। आरोप है कि इसी दौरान वाहन चेकिंग के नाम पर सिपाही मोहम्मद सलीम और विमल श्रीवास्तव ने उन्हें रोक लिया और जबरन वसूली का प्रयास किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों के नशे में होने की सूचना पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को दी। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहम्मद सलीम हरदी थाने में तैनात था, जबकि विमल श्रीवास्तव पयागपुर थाने में तैनात था। दोनों को पहले लाइनहाजिर किया गया, फिर एसपी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed