फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two Children's death‍ from pneumonia

निमोनिया व बर्थ आइसपाक्सिया से दो मासूमों की जान गई

Sun, 20 Nov 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
तराई में बदल रहे मौसम के चलते निमोनिया कहर बरपाने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती निमोनिया व बर्थ आइसपाक्सिया से पीड़ित मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 16 और रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


गिलौला के मैनी कला गांव निवासी शुभि (2) पुत्री अमरनाथ को रविवार सुबह तेज बुखार के साथ पसली चलने की शिकायत थी। इस पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान दोपहर में शुभि की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं रामगांव के शेखनपुरवा निवासी साजिद अली की पत्नी रजिया ने बेटे को जन्म दिया था। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। चिल्ड्रेन वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बर्थ आइसपाक्सिया से पीड़ित होने की पुष्टि की। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुखार, डायरिया व निमोनिया से पीड़ित 16 और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें सोनवा निवासी रामू (13), दरगाह निवासी आसिफ (4) व हुजूरपुर निवासी पंकज (3) की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed