फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two children died due to fever

दिमागी बुखार से दो मासूमों की मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
two children died due to fever
fever - फोटो : amar ujala
तराई में दिमागी बुखार लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। बुखार से दो मासूमों की रविवार को मौत हो गई। आठ और रोगी भर्ती हुए हैं। उनका रक्त परीक्षण के लिए भेजा गया है। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक है। बुखार के कारण उन्हें तेज झटके भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके कारण डॉक्टरों ने दिमागी बुखार होने की आशंका जतायी है। दिमागी बुखार से तराई में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में दो दिन पूर्व दिमागी बुखार से पीड़ित हालत में भर्ती मल्हीपुर नसरुलपुर निवासी संदीप (3) पुत्र कैलाश को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन संदीप ने दम तोड़ दिया। उधर, दिमागी बुखार से पीड़ित बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी बाबू (2) पुत्र जगदीश को लेकर परिवारीजन दोपहर में अस्पताल पहुंचे। इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर लौट गए। डॉक्टरों के मुताबिक तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे। मरीज अचेतावस्था में था। परिवारीजनों ने उन्हें लाने में देरी की। बुखार से पीड़ित हालत में आठ और रोगी भर्ती हुए हैं।

इनमें जरवल निवासी सुखनंदन (2), माधवपुर निवासी बबलू (डेढ़) और दरगाह निवासी अशफाक (3) की हालत नाजुक है। तेज बुखार के साथ झटके आने के चलते डॉक्टरों ने दिमागी बुखार की आशंका जतायी है।


जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि बीते दो दिनों में रोगियों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। लेकिन घरेलू इलाज के चक्कर में परिवारीजन रोगियों को समय पर इलाज नहीं दे पा रहे, जिससे उनकी मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed