{"_id":"5d41cca88ebc3e6d07313ef5","slug":"two-children-die-from-fever-bahraich-news-lko4739058151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार व बर्थ एक्सफिक्यिा से दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार व बर्थ एक्सफिक्यिा से दो मासूमों की मौत
विज्ञापन
बहराइच। तराई में बदल रहे मौसम के बीच मेडिकल कॉलेज में बुखार से पीड़ित एक और मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं बर्थ एसफिक्सिया से पीड़ित नवजात ने भी दम तोड़ दिया। 10 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक है।
तराई में वर्षा और तेज धूप के बीच बुखार तेजी से फैल रहा है। बुखार से पीड़ित कैसरगंज के सिदरखी गांव निवासी विपिन पुत्र प्रकाश को परिवारीजनों ने दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
यहां पर इलाज के दौरान बुधवार की सुबह विपिन ने दम तोड़ दिया। उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी कांता ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई।
महिला अस्पताल से नवजात को चिल्ड्रेन वार्ड में रेफर किया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बर्थ एसफिक्सिया से नवजात के पीड़ित होने की पुष्टि की।
इलाज शुरू होने के एक घंटे बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया। उधर विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 10 और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं।