फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two cars collided, one caught fire, seven seriously injured

Bahraich News: दो कारों में भिड़ंत, एक में लगी आग, सात गंभीर

Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided, one caught fire, seven seriously injured
फखरपुर में सड़क हादसे के बाद जलती कार।  - फोटो : फखरपुर में सड़क हादसे के बाद जलती कार।
फखरपुर। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रुकनापुर के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों पर सवार सात लोग जख्मी हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के तुरंत बाद एक कार में आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले उसमें सवार लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। इससे बड़ी घटना बच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार लखनऊ की ओर से बहराइच की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी कार बहराइच से लखनऊ की तरफ जा रही थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर दोपहर 12 बजे के आसपास रुकनापुर के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। इससे एक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने दोनों कारों में फंसे लोगों को तुरंत बाहर निकाला। हादसे में एक कार पर सवार चेतराम (60), मिथिलेश (40) निवासी सुवागड़ा थाना फखरपुर, मीना कुशवाहा (45), अगम सिंह तथा अमूल्य कुशवाहा (17) निवासी बहराइच घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार बाराबंकी निवासी रुद्र प्रताप (46) और जितेंद्र सिंह (48) जख्मी हो गए।कुंडासर चौकी प्रभारी पीएन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस के सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उतारते ही कार में लगी आग
घायलों को वाहनों से निकालते ही एक कार में आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। पास के मदरसे के शिक्षक हाफिज शफीउद्दीन, हाफिज इस्लामुद्दीन, हाफिज सफीउद्दीन और हाफिज शाहिदउद्दीन ने हिम्मत दिखाते हुए मदरसे में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। राहगीरों ने भी मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान डेढ़ घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed