फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two candidates were nominated in Sravasti

श्रावस्ती में दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 03 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Fri, 03 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two candidates were nominated in Sravasti
नामांकन कराते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। कलेक्ट्रेट में बनाए गए आरओ न्यायालय पर जमा नामांकन पत्र में एक परचा श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र व एक भिनगा विधानसभा क्षेत्र से आया। इसके अतिरिक्त श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच नामांकन पत्र बिके। 
विज्ञापन


  विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से प्रत्याशियों ने नामांकन कराना प्रारंभ कर दिया। लाव लश्कर के साथ सबसे पहले श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पांडे ने कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी न्यायालय स्थित आरओ के सामने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महाराज कुंवर तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे। ज
विज्ञापन


बकि दोपहर बाद भिनगा विधानसभा क्षेत्र के लिए बसपा प्रत्याशी मोहम्मद असलम ने अपना नामांकन पत्र आरओ के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं, श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन प्रत्याशियों द्वारा पांच सेट नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कराने आए भाजपा प्रत्याशी अपने साथ लाव लश्कर लाए थे। लेकिन उनका लाव लश्कर कलेक्ट्रेट के काफी दूर बहराइच रोड़ पर ही खड़ा करा दिया गया। वहीं भिनगा की ओर से आए बसपा प्रत्याशी मोहम्मद असलम को डीएम आवास के पास ही अपने समर्थकों को छोड़ना पड़ा।  सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर सीओ भिनगा वीर सिंह की अगुवाई में पुलिस बल तैनात था। जबकि भिनगा बस स्टॉप, जिला पंचायत मोड़ व कलेक्ट्रेट तिराहे पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहा। 


नामांकन के दौरान प्रशासन काफी सख्त दिखाई दिया। हर प्रत्याशी के साथ प्रशासन ने केवल दो प्रस्तावक व दो समर्थक के साथ प्रत्याशी को ही अंदर जाने दिया। उधर, नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट की ओर आने वाला रास्ता एक तरफ का पुलिस ने बैरीकेडिंग कर जाम कर दिया था। इसके चलते कलेक्ट्रेट चौराहे से लेकर जिला पंचायत मोड़ तक का मार्ग एक तरफ आवागमन के लिए बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed