फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two brothers drowned in Ghagra , death

घाघरा में दो सगे भाई डूबे, मौत

Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned in Ghagra , death
labor, stuck, alaknanda river
जुमेरपुर गांव के पास स्पर की मरम्मत का कार्य कर रहे पिता को सगे भाई सुबह खाना देने गए थे। पिता खाना खाकर पानी पीने चला गया तो दोनों नदी में नहाने लगे। तभी पैर फिसलने से छोटा भाई डूबने लगा। उसे बचाने में बड़ा भाई भी गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


दोनों की चीख सुनकर तटबंध पर काम कर रहे मजदूर दौड़े लेकिन तब तक दोनों भाई डूब गए। मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों के शव को नदी से निकाला। सगे भाइयों के डूबने से तट पर कोहराम मच गया। सूचना पर तहसीलदार और एसओ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना के बहरामपुर गांव निवासी रामकुमार का परिवार कटान से पीड़ित है। मकान और खेत घाघरा नदी में कटने के बाद पूरा परिवार घाघरा घाट फसल अनुसंधान केंद्र के निकट झोपड़ी बनाकर रह रहा है। रामकुमार परिवार के भरण पोषण के लिए बेलहा बेहरौली तटबंध पर स्पर के मरम्मत कार्य में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह रामकुमार बुधवार भोर में ही जुमेरपुर स्थित कार्य स्थल पर पहुंच गया। सुबह 11 बजे के आसपास रामकुमार का बड़ा बेटा दीपक (13) छोटे भाई कुलदीप (9) के साथ पिता के लिए खाना लेकर स्पर पर पहुंचा। पिता ने खाना खाकर दोनों बेटों को घर जाने को कहा और खुद कुछ दूरी पर स्थित हैंडपंप पर पानी पीने चला गया।

इसी दौरान घर न जाकर दोनों भाई घाघरा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय पैर फिसलने से कुलदीप डूबने लगा। उसे बचाने में दीपक ने हाथ बढ़ाया लेकिन वह भी नदी के गहरे पानी में पहुंच गया। दोनों भाइयों की चीख सुनकर स्पर पर काम कर रहे मजदूर दौड़े लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे।

आननफानन में तैराक मजदूरों ने नदी में कूदकर भाइयों की खोज शुरू की। 25 मिनट के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। तत्काल दोनों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।


सूचना पाकर तहसीलदार डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक गिरधारी लाल और थाने की पुलिस पहुंच गई। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके कारण पंचनामा कर दोनों के शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed