फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two arrested with 31 kg hashish, bus seized

31 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार, बस सीज

Thu, 12 Mar 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 31 kg hashish, bus seized
रुपईडीहा में एसएसबी द्वारा चरस के साथ पकड़े गए तस्कर व बरामद बस। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से यात्रियों को लेकर हरियाणा जा रही प्राइवेट बस में चरस बरामद हुई है। बरामद चरस को एसएसबी ने सीज कर दिया, जबकि दो तस्करों को जेल भेज दिया गया। तस्करी में प्रयुक्त बस को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। एसएसबी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद 31 किलो 370 ग्राम चरस की कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

रुपईडीहा में स्थित एसएसबी 42वीं वाहिनी के अधिकारियों को नेपाल से भारत में चरस की खेप आने की सूचना नारकोटिक्स कंट्रोल रूम लखनऊ के अधिकारियों ने दी। इस पर कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बुधवार की रात करीब 11 बजे सघन चेकिंग शुरू की। एसएसबी के जवान और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी नेपाल से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। रात में एक प्राइवेट बस नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करती मिली।
विज्ञापन

एसएसबी के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, नारकोटिक्स विभाग के रामेश्वर दास, इंटेलीजेंस आफिसर सुरेंद्र कुमार ने जवानों के साथ बस की तलाशी शुरू की तो बस की छत और डिक्की में बोरों में काला पदार्थ मिला। जिसकी जवानों ने जांच की तो वह चरस मिली। इस पर जवानों ने बस की डिक्की व छत से सभी बोरे नीचे उतारे। बोरों में भारी मात्रा में चरस की खेप मिली। इस पर बरामद चरस को जवान एसएसबी मुख्यालय लेकर आए। अधिकारियों ने बस को कब्जे में ले लिया। एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शैैलेष कुमार ने बताया कि बोरों से 31 किलो 370 ग्राम चरस बरामद हुई है। चरस की खेप नेपाल से हरियाणा भेजी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद चरस व तस्करी में प्रयुक्त बस को सीज कर दिया गया है। जबकि चरस तस्करी के आरोप में बस चालक समेत दो को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया है। बस चालक की पहचान नेपाल के दांग जिला अंतर्गत बेलताकुरा तुलसीपुर वार्ड नंबर 11 उरई निवासी ज्ञानचंद्र के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान उरई दांग वार्ड नंबर 11 तुलसीपुर निवासी तिलक सुनार के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसबी के मुताबिक बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में नौ करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

गिरफ्तार चालक के पास हरियाणा का भी है पहचान पत्र
एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बस चालक के पास नेपाल के साथ हरियाणा का भी पहचान पत्र है। वह हरियाणा राज्य के पंचकुला मकान नंबर 92 सेक्टर 12 का भी पहचान पत्र है। पंचकुला पुलिस से भी चालक के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed