{"_id":"67bf6dc7e6af0354430d9e1d","slug":"tusker-elephant-suddenly-reached-navghat-created-chaos-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127297-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अचानक नावघाट पहुंचा टस्कर हाथी, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अचानक नावघाट पहुंचा टस्कर हाथी, मची अफरातफरी
Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में गेरुआ नदी के किनारे नाव घाट पर मौजूद टस्कर हाथी।
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। मंगलवार की शाम एक टस्कर हाथी अचानक गेरुआ नदी के नावघाट पहुंच गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के नावघाट से प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री नाव द्वारा गेरुआ नदी पार कर अपने गंतव्य को जाते हैं। मंगलवार की शाम यात्री नाव में बैठकर नदी पार कर रहे थे। इस दौरान घाट पर अचानक एक टस्कर हाथी पहुंच गया। हाथी को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। कतर्नियाघाट एंट्री गेट पर मौजूद विभागीय कर्मचारी भी हाथी को देख भागने लगे। वहीं नाव पर सवार भी दहशत में आ गए।
हाथी लगभग दो घंटे तक मौके पर जमा रहा। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा। लगभग दो घंटे बाद हाथी चला गया तब लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य को रवाना हुए। घाट ठेकेदार लक्की साहनी ने बताया कि लगातार हाथियों की दस्तक से दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी हाथी घाट पहुंचे थे और दीवार ढहा दी थी।