फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck rammed bike-riding laborers, one died

बाइक सवार मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck rammed bike-riding laborers, one died
रिसिया (बहराइच)। नानपारा-बहराइच मार्ग पर समसातरहर के पास बाइक सवार मजदूरों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बिहार के मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के गोदनी बसाही गांव निवासी सुनील पुत्र श्यामलाल व बिहार राज्य के कुंदन उराव पुत्र रामायण उराव एक साथ मिल में काम करते हैं। मंगलवार को दोनों बाइक पर सवार होकर मुख्यालय आए थे। काम निपटाने के बाद वह देर शाम को वापस जा रहे थे। आसामरोड स्थित समसातरहर के पास अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए। राहगीरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिसिया थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed