फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck loaded with sugarcane overturns, child dies

Bahraich News: गन्ना लदा ट्रक पलटा, बच्चे की मौत

Sat, 13 Dec 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with sugarcane overturns, child dies
गंभीरवा बाजार में पलटे ट्रक को निकालती जेसीबी। -संवाद
बहराइच। रामपुर गढ़वा से नानपारा जा रहे गन्ना से भरे ट्रक के पलटने से गन्ने के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे का कारण जमीन का धंसना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



रामपुर गढ़वा से गन्ना लादकर नानपारा चीनी मिल जा रहा ट्रक शुक्रवार देर शाम ग्राम लौकना बदले बाबा के पास खड़ा था। आसपास के बच्चे ट्रक से गन्ना खींच रहे थे। उसी दौरान जमीन धंसने से गन्ना लदा ट्रक बाएं साइड में पलट गया।
विज्ञापन


अन्य बच्चे तो बचकर भाग निकले, लेकिन मुन्नालाल का बेटा अतुल (12) गन्ने के नीचे दब गया। आसपास के लोग दौड़े और गन्ने काे हाइड्रा की मदद से हटाकर बच्चे को मरणासन्न हालत में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इमर्जेंसी के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगांव थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि ट्रक के पीछे से गन्ना हटवाकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे की जमीन धंस जाने के कारण ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed