फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck loaded with sugarcane broke down on the middle bridge, jammed for hours

Bahraich News: बीच पुल पर खराब हुआ गन्ना लदा ट्रक, घंटों लगा रहा जाम

Tue, 30 Dec 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 30 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with sugarcane broke down on the middle bridge, jammed for hours
बहराइच-लखनऊ हाईवे स्थित संजय सेतु पर लगा जाम। - स्रोत : स्थानीय लोग
जरवलरोड। लखनऊ–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजय सेतु पर सोमवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब गन्ना लदा एक ट्रक पुल के बीचो-बीच अचानक खराब हो गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 5.45 बजे बाराबंकी की ओर जा रहा गन्ना लदा ट्रक संजय सेतु के बीच पहुंचते ही बंद हो गया। ट्रक के खराब होते ही जरवलरोड से बाराबंकी की दिशा में करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिनमें निजी वाहन, बसें और एंबुलेंस भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही जरवलरोड और रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारु कराने का प्रयास शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खराब ट्रक को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही ट्रक को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। पुलिस लगातार जाम खुलवाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed