{"_id":"5eeb91ad8ebc3e43001f56f7","slug":"truck-killed-three-people-bahraich-news-lko5265967164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तीन लोगों की ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तीन लोगों की ले ली जान
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर चकसौगहना के पास बीती रात पान की दुकान के पास खड़े सिलेंडर से लदे बेकाबू ट्रक ने चाचा, भतीजे और पेट्रोल पंप मैनेजर को रौंद दिया। हादसे में चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भतीजे व मैनेजर ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे में तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के सिदरखा गांव निवासी पवन सिंह (40) पुत्र धनराज रुकनापुर स्थित कांग्रेस नेत्री गीता सिंह के पेट्रोल पंप पर मैनेजर पद पर तैनात थे। पेट्रोल पंप के पास पान की दुकान स्थित है। बुधवार की रात मैनेजर पान खाने के लिए दुकान पर आए। इसी दौरान चाचा प्रेमलाल (35) पुत्र महेश व भतीजा संजय (25) पुत्र लक्ष्मी नारायण भी दुकान पर सामान लेने के लिए आ गए। संजय भी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था।
तीनों लोग दुकान के पास खड़े थे, तभी बहराइच की ओर से आए सिलेंडर लदे बेकाबू ट्रक ने तीनों लोगों को रौंद दिया। हादसे में चाचा प्रेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायल मैनेजर और सेल्समैन को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण दोनों ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही ट्रक समेत चालक को दबोच लिया जाएगा।