फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck fell into ravine, driver injured

खड्ड में गिरा ट्रक, चालक घायल

Wed, 20 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into ravine, driver injured
बहराइच। लखीमपुर खीरी से बीज लादकर गोंडा जा रहे ट्रक को दूसरे ट्रक ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में बीज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। इससे चालक घायल हो गया। दोनों ट्रक चालकों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से गेहूं के बीज लादकर एक ट्रक गोंडा जा रहा था। बुधवार भोर चार बजे गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर में ग्राम बनकटा के निकट दूसरे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बीज लदे ट्रक में टक्कर मार दी। इससे गेहूं के बीज लदा ट्रक खड्ड में गिर गया, इससे चालक श्रीकृष्ण घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, खड्ड में गिरने से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदे बीज के बोरे बिखर गए। दोनों ट्रक मालिकों ने आपस में बातचीत कर मामले को सुलझा लिया। इससे थाने में कोई लिखापढ़ी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि किसी पक्ष से कोई सूचना नहीं मिली है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed