फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Truck driver beaten over dispute over broken glass of truck, dies

Bahraich News: ट्रक का शीशा टूटने के विवाद में ट्रक चालक को पीटा, मौत

Mon, 10 Feb 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Truck driver beaten over dispute over broken glass of truck, dies
बहराइच। शहर के बहराइच-गोंडा हाईवे पर जेल चौकी के पास शुक्रवार की देर रात बरातियों से भरी बस ने ट्रक के साइड शीशे को तोड़ दिया। जब ट्रक चालक ने नुकसान के भरपाई की बात कही तो बस सवार बरातियों ने ट्रक चालक की पिटाई शुरू कर दी। खलासी का आरोप है कि ट्रक चालक को लोहे की राॅड से इतना पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। चालक को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पूरे प्रकरण में पुलिस पर भी मामले को छिपाने का गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के एसपी आवास के पास स्थित एक मैरिज गॉर्डन में सात फरवरी काे शादी समारोह में गोंडा जिले के नवाबगंज के कोल्हनपुर से बरात आई थी। गांव निवासी प्रभुनाथ के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बस से भी बराती आए थे। देर रात 12:30 बजे बरातियों से भरी बस गोंडा जा रही थी। इस दौरान शिवनगर चौराहे पर गोंडा की ओर से आ रहे ट्रक का साइड शीशा बस की टक्कर से टूट गया।
विज्ञापन

ट्रक के खलासी मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि ट्रक चालक अमरोहा के गजरौला निवासी जसवीर (36) ने बस को रोक कर बस चालक से नुकसान के भरपाई की बात कही। इससे बस चालक भड़क गया और ट्रक चालक को बस के अंदर खींच लिया। मुकेश ने आरोप लगाया कि बस चालक ने बरातियोंं के साथ जसवीर को लोहे की रॉड व व्हील पाना से जमकर पीटा। फिर उसे मरा हुआ जानकर घटना स्थल से 500 मीटर दूर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। मुकेश ने बताया कि पुलिस को सूचना देते हुए जसवीर को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे उनकी मौत हो गई। मुकेश के मुताबिक मारपीट के दौरान बराती ट्रक में रखा एक लाख रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की अजब कहानी, हत्या को बताया हादसा
घटना के बाद जहां पुलिस पर लापरवाही व मामला छिपाने के गंभीर आरोप लगे हैं तो वहीं पुलिस कहानी भी चर्चा का विषय बनी है। जेल चौकी प्रभारी संजय गौतम ने बताया बस का साइड मिरर टूटने के बाद ट्रक चालक के चेहरे पर लग गया, जिससे वो जख्मी हो गया। इसके बाद चालक बस के पास पहुंचा और दरवाजे के पास लगे इंडीकेटर पर पैर रखकर चाभी निकाली। इसी दौरान इंडीकेटर टूटने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर दिया गया चौकी प्रभारी का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।



अब कौन करेगा अमृत और परी का भरण पोषण
जसवीर के परिजनों ने बताया जसवीर बेटा अमृत व बेटी परी की बेहतर परवरिश के लिए ट्रक चलाते थे। इकौना के पास से ट्रक में पाॉलिश लोड कर मुरादाबाद के कुंदरकी जा रहे थे। मौत से पत्नी सरोज रो-रोकर बेसुध हो गई और एक ही बात चिल्लाती रही कि बच्चों की पढ़ाई और पालन पोषण कैसे होगा। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद सोमवार को तहरीर देंगे।


बस को रुकवाते समय ट्रक चालक अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर घायल हो गए थे जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बस व ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

रामानन्द कुशवाहा, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed