फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Troubles for passengers of Risia and Matera increased due to train closure

Bahraich News: ट्रेन बंद होने से रिसिया, मटेरा के यात्रियों की मुसीबत बढ़ी

Sun, 12 Jan 2025 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Jan 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Troubles for passengers of Risia and Matera increased due to train closure
बहराइच। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से बहराइच-नेपालगंज रोड का अमान परिवर्तन चल रहा है। इसकी वजह से इस रूट पर फरवरी 2024 में ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। यात्रियों व व्यापारियों में जहां एक ओर खुशी है तो दूसरी तरफ परेशानी भी है। वर्तमान में आवागमन के लिए संसाधनों की कमी के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

342 करोड़ की लागत से बहराइच-नेपालगंज 56.15 किमी रेलवे लाइन को मीटरगेज से ब्रॉडगेज के रूप में परिवर्तन किया जा रहा है। अमान परिवर्तन का कार्य पूरा करने के लिए डेढ़ साल का लक्ष्य रखा गया था। फरवरी 2024 से अमान परिवर्तन का कार्य तेजी से चल रहा है। इस रूट पर चार बड़े तथा 19 छोटे पुलों का निर्माण कराया जाएगा। कार्य तेज गति से तो चल रहा है, लेकिन कार्य पूरा होने में डेढ़ साल से अधिक समय लगेगा।
विज्ञापन

----------------------
क्या कहते हैं व्यापारी
-टैंपो के अलावा अन्य कोई संसाधन नहीं
रिसिया नगर के व्यापारी संजय चिरानिया ने कहा कि बहराइच-नानपारा के बीच जब से अमान परिवर्तन चल रहा है। आवागमन के लिए रेलवे ही मुख्य साधन था। जब तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा, तब तक परेशानी उठानी पड़ेगी। यहां ऑटो रिक्शा टैंपो के अलावा कोई अन्य साधन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

व्यापार पर असर पड़ रहा
रिसिया नगर के व्यापारी अनिल मित्तल ने बताया कि जब से रिसिया क्षेत्र के यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। आवागमन के संसाधनों की कमी के कारण काफी कठिनाई हो रही है।
------------------------
वर्जन
बहराइच-नानपारा-नेपालगंज 56.15 किमी रेल लाइन का अमान परिवर्तन का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग की ओर से अभी तक कार्य पूरा करने के लिए मुझे कोई टारगेट नहीं दिया गया है। -अनिल कुमार शर्मा, स्टेशन मास्टर

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed