फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   troubled candidates

Bahraich News: स्टेशन पर गुजारी रात, सुबह परीक्षा केंद्रों पर उमड़ी भीड़

Sun, 18 Feb 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 18 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
troubled candidates
बहराइच। पुलिस में भर्ती होने की परीक्षा देने शनिवार को शहर में युवाओं की भीड़ उमड़ी। इस भीड़ के आगे जरूरी इंतजाम नाकाफी साबित हुए। अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया। रेलवे व बस स्टेशन के साथ जगह-जगह अभ्यर्थियों को जमीन पर लेटकर रात गुजारनी पड़ी। शनिवार सुबह परीक्षा केंद्रों पर उमड़ी भीड़ को संभालने में पुलिस-प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा के बाद एक साथ हजारों की भीड़ के सड़क पर आने से ऑटो व ई-रिक्शा कम पड़ गए। कई जगह यातायात जाम हो गया। घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों को वाहन की तलाश में भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जिले के 14 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया था। रात में पहुंचे अभ्यर्थी शनिवार सुबह से अपने केंद्र पर पहुंचने लगे। केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों को आसपास जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़े। समय से पहले परीक्षा केंद्राें के गेट पर जमा हुए अभ्यर्थियों को हटाया गया।
विज्ञापन


शहर के केडीसी व महिला महाविद्यालय के बाहर सुबह आठ बजे ही सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी जमा हो गए। भीड़ के चलते अभ्यर्थियों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा बैठने की व्यवस्था के बारे में जानकारी करने में जद्दोजहद करनी पड़ी। परीक्षा से पूर्व गेट खुलते ही अभ्यर्थियों का हुजूम केंद्र के अंदर दौड़ पड़ा। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने गहन जांच के बाद सभी को प्रवेश दिया। दोनों पाली की परीक्षा के बाद एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के सड़क आने से यातायात के साधन कम पड़ गए। ऐसे में बहुत से अभ्यर्थियों को पैदल ही बस अड्डे की यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली में जिले के 14 केंद्रों पर परीक्षा में 7104 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। उनमें से 6734 अभ्यर्थी शमिल हुए। पहली पाली में 370 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7104 अभ्यर्थियों में से 6683 उपस्थित रहे। 421 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को भी दोनों पाली में भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed