फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Triple circle of security on India-Nepal border

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का तिहरा घेरा

Mon, 12 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 12 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Triple circle of security on India-Nepal border
भारत-नेपाल सीमा पर रुपईडीहा बार्डर पर रात को एसएसबी व पुलिस जवानों के साथ गश्त करते एसपी।
बहराइच/रुपईडीहा। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव और पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। एसएसबी और पुलिस की टीमें चौकियों व चेकपोस्टोंं पर सघन अभियान के साथ-साथ संयुक्त गश्ती कर रही हैं। रुपईडीहा सीमा से गुजरने वाले सभी नागरिकों व वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ी है। नेपाल के रास्ते किसी भी तरह के घुसपैठ को नाकाम करने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का तिहरा घेरा लगाया गया है। एक ओर पुलिस ने सीमा क्षेत्र को 20 सेक्टरों में बांटकर 19 चेक पोस्ट बनाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की है। एसएसबी भी रुपईडीहा के साथ-साथ सभी चौकियोंं पर गश्त कर रही है।
विज्ञापन



रुपईडीहा में एसएसबी-पुलिस कर रही संयुक्त गश्ती
भारत-पाक तनाव को देखते हुए नेपाल सीमा से गुजरने वाले हर नागरिक के आईडी कार्ड की जांच की जा रही है। उनके पास मौजूद सामान को स्कैनर से स्कैन किया जा रहा है। बम आदि को लेकर डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। सीमा क्षेत्र पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम गश्त कर रही है। एसएसबी 42 वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रुपईडीहा थाना प्रभारी दद्दन सिंह के साथ साथ इंलेलिजेंस युनिट के साथ संपर्क में हैं और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आतंकी घुसपैठ की आशंका
भारत से सीधी लड़ाई में नाकाम होने पर पाकिस्तान अपना कायराना हथकंडा अपना सकता है। भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठा कर आतंकियोंं की घुसपैठ करवा सकता है। जिसे नाकाम करने के लिए एसएसबी और पुलिस के साथ-साथ सभी सुरक्षा व इंटेलिजेंस युनिट बार्डर पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed