फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tricolor traveled with zeal

जोश के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Thu, 16 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tricolor traveled with zeal
बहराइच शहर में गुरुवार को निकाली गई आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शहर में जोश व जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाकर लोग सहारा मैदान की ओर बढ़ते रहे। राहगीरों ने तिरंगा यात्रा को देखकर सम्मान करते हुए वहीं पर खड़े होकर सैल्यूट किया। गर्मजोशी के साथ तिरंगा यात्रा शहर के बाहरी छोर पर स्थित सहारा मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राजकिशोर ने कहा कि अमृत महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहुति देने वाले वीर सेनानियों को नमन करना है। उनके की ओर से बताए गए मार्गों पर चलने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के इस आंदोलन में अपने बहराइच की भी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यहां के अमर सेनानी जिन्होंने स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए घर-परिवार सब कुछ त्याग करके समाज को संगठित करके संघर्ष किया। जिला प्रचारक राहुल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में जिन महापुरुषों ने बलिदान दिया है। उनके बलिदान को यह देश कभी भूल नहीं पाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने कहा हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। समिति के संयोजक इंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पूरे जनपद में रथ यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर नगर संघ चालक गोविंद शेखर, जिला कार्यवाह भूपेंद्र, नगर प्रचारक प्रवीण, संयोजक नीरव प्रताप सिंह, केडीसी प्रबंध समिति के सचिव एसपी सिंह, नगर संयोजक जय सुख लाल, सहसंयोजक आनंद जायसवाल, जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, रजनीश, सह नगर कार्यवाह शिवम, नगर सह प्रचार प्रमुख इंद्रेश, तरुण सिंह, दुर्गेश पांडेय, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी में अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में सामूहिक वंदे मातरम् गान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद शुरू हुई तैयारी
अमृत महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में 23 दिसंबर को टिकोरा मोड़ स्थित सहारा मैदान में वंदे मातरम़ गायन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा समापन के बाद भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन होने के बाद वंदे मातरम़ गायन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed