फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Treating patients on floor in district hospital

जिला अस्पताल में फर्श पर हो रहा मरीजों का इलाज

Sun, 30 Apr 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 30 Apr 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Treating patients on floor in district hospital
जिला अस्पताल में फर्श पर लेटे मरीज - फोटो : अमर उजाला
तराई में मौसम परिवर्तन के बीच संक्रामक रोगों का कहर शुरू हो गया है। बुखार, डायरिया, पीलिया और अन्य संक्रामक तथा जलजनित रोग लोगों को बीमार बना रहे हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अन्य दिनों की अपेक्षा दोगुने रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते यहां संसाधन भी कम पड़ने लगे हैं। अस्पताल की फर्श और सीमेंट के चबूतरों पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यही हाल बाल रोग विभाग का है। जहां अभिभावकों की गोद में बच्चों को ड्रिप चढ़ाई जा रही है। एक बेड पर दो से तीन बाल रोगी भर्ती हैं। 
विज्ञापन


तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। इससे तेज बुखार, डायरिया, पीलिया और अन्य जल जनित तथा संक्रामक रोग फैल रहे हैं। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल में ओपीडी में अधिकतम 80 से 100 मरीज पहुंचते थे। वहीं यह संख्या अब 200 से 240 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


यही हाल बाल रोग विभाग का है। जहां एक दिन में 350 से 500 बाल रोगी पहुंच रहे हैं। इनमें 10 फीसदी मरीज भर्ती करने लायक होते हैं। इनमेें बुखार और डायरिया के रोगियों की संख्या अधिक है। हालात यह हैं कि बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अस्पताल के संसाधन कम पड़ने लगे हैं। 201 बेड के जिला अस्पताल के आर्थोपैडिक व सामान्य वार्ड में फर्श पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड के अंदर बने चबूतरे को बेड बना दिया गया है। यही हाल बाल रोग विभाग का है। यहां बच्चों को भर्ती करने के लिए 80 बेड हैं। लेकिन बाल रोगियों की संख्या बढ़ने के कारण एक बेड पर दो से तीन बाल रोगी भर्ती हो रहे हैं। जिनको बेड नहीं मिल रहा, वह बच्चे माता-पिता की गोद में इलाज करा रहे हैं। उधर, जिला अस्पताल में बच्चों के सिरप के अलावा बुखार, खांसी और अन्य रोगों की दवाइयां भी इस समय कम हैं। जिससे मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।


मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने और अन्य संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। अभी मरीजों की संख्या मामूली बढ़ी है। व्यवस्थाएं और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed