फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transformers are gasping under the load, nights are spent awake

Bahraich News: लोड से हांफ रहे ट्रांसफार्मर, जागकर बीत रही रात

Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 14 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Transformers are gasping under the load, nights are spent awake
मटेरा में बिजली न होने पर पंखा झलते लोग। 
बहराइच। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था इस भीषण आग उगल रही गर्मी में चरमरा गई है। जगह-जगह लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से जल रहे हैं। कहीं केबल फॉल्ट हो रहा है तो कहीं हाई या लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ता बिजली इस भीषण गर्मी में बिजली पानी को लेकर परेशान हैं। वहीं बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मरों समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में हांफते नजर आ रहे हैं। व्यवस्था कब पटरी पर लौटेगी, इसका जवाब विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है। यही नहीं बाधित विद्युत व्यवस्था के दौरान उपकेंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों का फोन नहीं रिसीव होता है। इससे लोगों में और भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

मटेरा कस्बे में पांच से छह घंटे मिल रही बिजली
मटेरा कस्बे में महज पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र के संतोष मिश्रा, संदीप वर्मा, देशराज यादव, राजू कुमार आदि का कहना है कि बिजली की इतनी खराब व्यवस्था कभी नहीं दिखाई दी। सुबह से लेकर रात हो रही बिजली की भीषण कटौती से छत पर गर्मी में सारी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कस्बेवासियों को अब गर्मी दूर करने के लिए हाथ के पंखे का ही सहारा है।
विज्ञापन

हाथ के पंखे से काम चलाती दिखाई दी महिलाएं
विकासखंड विशेश्वरगंज की बिजली आपूर्ति बदहाल है। विकासखंड के पुरैना गांव में दिन से लेकर रात तक घंटों बिजली गुल रहती है। हालात यह है कि रोजमर्रा के कामकाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई और व्यापार तक प्रभावित है। शुक्रवार दोपहर कस्बे में बिजली ठप होने से महिलाएं हाथ का पंखा चलाकर गर्मी से निजात पाने की जुगत में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 26 मोहल्लों में ट्रिपिंग की समस्या
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट, मेवातीपुरा, बख्शीपुरा, मीराखेलपुरा, गुदड़ी, नाजिरपुरा, अकबरपुरा समेत 26 ऐसे वार्ड हैं, जहां सुबह से शुरू हुई बिजली की ट्रिपिंग देर रात तक जारी रही। रात करीब एक बजे के बाद व्यवस्था में स्थिरता आने के बाद भोर में छह बजे से फिर यह समस्या शुरू हो जाती है।
120 गांवों में लो वोल्टेज की परेशानी
जिले के ताजखोदाई, रंजीतपुर, मसीहाबाद, बहादुरपुरवा, सरदारपुरवा, फुटहा, बेडऩापुर, तेजवापुर, हेमरिया, विशेश्वरगंज, मटेरा समेत 120 गांव ऐसे है जहां लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। ग्राम प्रधान शिवराम, अजमत अली, राहुलदेव शर्मा, दिनेश शर्मा, जैनू पाल, पूर्व प्रधान शब्बू, रामनरेश, बुधईलाल, संतोष कुमार आदि का कहना है कि दिन भर बिजली की आवाजाही के बीच जब आपूर्ति शुरू होती है, तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। लो वोल्टेज में कोई भी बिजली के उपकरण काम नहीं करते हैं।
रोज 14 ट्रांसफार्मर हो रहे हैं खराब
विभागीय सूत्रों के अनुसार, भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने लगा है। इसलिए दोपहर में ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए कहीं-कहीं कुछ देर के लिए आपूर्ति ठप कर दी जाती है। ट्रांसफार्मर नॉर्मल होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाती है, लेकिन इसके बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में रोज 14 ट्रांसफार्मर ओवरलोड से खराब हो रहे हैं।


गर्मी में हीट हो रहे है ट्रांसफार्मर
मौजूदा समय भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। तपती हुई गर्मी में ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं, ओवरलोडिंग की भी शिकायतें आ रही हैं। विभाग की टीम लगातार बिजली व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर हैं। - विजय राजपूत, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed