{"_id":"5d90e97f8ebc3e0130772519","slug":"transformer-burnt-electricity-disrupted-in-civil-lines-area-bahraich-news-lko4842560139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जला, सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जला, सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली बाधित
विज्ञापन
बहराइच। शहर में अभी हाल ही में खराब बिजली व्यवस्था को देखकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। लेकिन ऊर्जा मंत्री की फटकार भी विभाग के अधिकारियों के सामने बौनी साबित नजर आई। रविवार को 11 बजे ट्रांसफार्मर फुंकने से सिविल लाइंस क्षेत्र की बिजली ठप हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे नवरात्र के मौके पर भी क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी बिजली व पानी को तरसती रही।
शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सबसे बुरी स्थिति सिविल लाइंस उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति की है। यहां बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद अधिकारियों व उपकेंद्र का मोबाइल नंबर बंद हो जाता है।
मालूम हो कि रविवार से नवरात्र के पर्व का शुभारंभ हुआ है। लेकिन नवरात्र के आरंभ में ही सिविल लाइंस क्षेत्र की 20 हजार आबादी उपकेंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों के उदासीनता की भेंट चढ़ गई। यहां महज तीन दिन में दो बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी व्यवस्था को सुधारने में गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से रविवार को 11 बजे बंद हुई विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को बिजली व पानी को लेकर परेशानी हुई। मालूम हो प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हाल ही में जनपद आगमन पर स्थानीय भाजपा नेताओं की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाकर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये थे। लेकिन मुख्यमंत्री का आदेश हो या ऊर्जा मंत्री का, जनपद के अधिकारियों के सामने कोई मायने नहीं रखता।
इस मामले में एसडीओ नगर शिवम नायक ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हुई है। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति शुरू हो जायेगी।