फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Transfer

दरगाह समेत हटाए गए चार थानाध्यक्ष, पांच को मिला प्रभार

Wed, 17 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Transfer
बहराइच। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने मंगलवार देर रात नौ थानाध्यक्षों के कार्यों में फेरबदल किया है। दरगाह समेत चार थानाध्यक्षों को थाने से हटाकर कार्यालय के कई विभाग से संबद्ध कर दिया और पांच को थानों की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि प्रभारी विशेष किशोर इकाई बृजेश कुमार पांडेय को देहात कोतवाली, सर्विलांस व एसओजी प्रभारी मधुपनाथ मिश्र को दरगाह थाना, मीडिया सेल प्रभारी देवेंद्र श्रीवास्तव को नानपारा कोतवाल, वाचक पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन सिंह को जरवलरोड, जरवलरोड के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को रिसिया थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

दरगाह थानाध्यक्ष रहे विनय कुमार सरोज को पीआरओ, नानपारा कोतवाल ओम प्रकाश को वाचक पुलिस अधीक्षक, रिसिया थानाध्यक्ष पीपी पांडेय को विवेचना सेल व जरवलरोड बृजेंद्र प्रसाद को प्रभारी विशेष किशोर इकाई का प्रभार सौंपा गया है। वहीं रिसिया थाने में अपराध निरीक्षक रहे प्रेमपाल सिंह को नगर कोतवाली में निरीक्षक अपराध बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed