{"_id":"5e482aa98ebc3ee5a36f1de0","slug":"trains-will-be-closed-on-nanpara-mailani-rail-section-from-today-bahraich-news-lko5087284168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नानपारा-मैलानी रेल खंड पर बंद हो जाएंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नानपारा-मैलानी रेल खंड पर बंद हो जाएंगी ट्रेनें
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर रविवार से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। सिर्फ नानपारा और नेपालगंज तक ही ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेनें बंद होने की सूचना पहले से होने के बावजूद परिवहन निगम की ओर से आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को डग्गामार और प्राइवेट वाहनों का ही सहारा लेना पड़ेगा।
नानपारा-मैलानी रेल खंड पर कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग स्थित है। कतर्नियाघाट के जंगली जीवों की आए दिन ट्रेनों से कटकर हो रही मौतों के बाद वन विभाग ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने ट्रेनों का संचालन बंद किए जाने का आदेश जारी किया। रेलवे की ओर से 16 फरवरी से नानपारा-मैलानी रेल खंड पर ट्रेनों को बंद किए जाने की घोषणा कर दी गई। मगर अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।
उधर, क्षेत्र के लोगों की ओर से विरोध दर्ज कराए जाने के बाद भी ट्रेन बंद की जा रही है। परिवहन निगम की ओर से बसों के फेरे बढ़ाए जाने को भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बसों को बढ़ाने के संबंध में एआरएम मोहम्मद इरफान से बात करने की कोशिश की गई, मगर नेटवर्क में न होने के कारण उनसे बात संभव नहीं हो सकी। परिवहन निगम की लापरवाही के चलते नानपारा से मिहींपुरवा और बिछिया के बीच आवागमन करने वाले लोगों को प्राइवेट बसों और डग्गामार वाहनों से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।