फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   training for neer nirmal project

नीर निर्मल परियोजना के लिए दी ट्रेनिंग

Wed, 01 Jul 2015 11:40 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत चलने वाली नीर निर्मल
विज्ञापन
परियोजना के तहत यूपी में प्रथम चरण में दस जनपदों का चयन किया गया है, जिसमें बहराइच भी शामिल है। परियोजना के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम्य विकास संस्थान में प्रदान किया गया।

जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना के तहत जनपद के 11 विकासखंड चयनित किए गए हैं। इनमें चित्तौरा, महसी, शिवपुर, पयागपुर, रिसिया, विशेश्वरगंज, बलहा, तेजवापुर, कैसरगंज, जरवल व हुजूरपुर शामिल हैं। इन विकासखंडों में 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व  ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के चार सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।


जिला ग्राम्य विकास संस्थान चित्तौरा में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में जिला प्रशिक्षण अधिकारी एके खान ने 144 प्रतिभागियों को परियोजना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed