फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traffic to the border should be restored

सीमा पर आवागमन बहाल किया जाए

Tue, 20 Oct 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic to the border should be restored
रुपईडीहा (बहराइच)। जमुनहा में जनमत पार्टी बांके ने नेपाल-भारत सीमा स्थित जमुनहा चौकी पर पहुंचकर आवागमन का जायजा मंगलवार को लिया। दोनों देशों के नागरिकों की आवागमन में हो रही समस्या को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन नेपाल प्रशासन को सौंपा। पदाधिकारियों ने नागरिकों को रोजी-रोटी के लिए आवागमन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आवागमन पूरी तरह से बंद है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इससे दोनों देशों के नागरिकों को काफी समस्या हो रही है। इसको देखते हुए जनमत पार्टी ने भारत नेपाल सीमा आवागमन सुगम बनाने के लिए नेपाली प्रशासन से मांग की। मंगलवार को जनमत पार्टी के केंद्रीय सदस्य इरफान अहमद सेख की अगुवाई में पदाधिकारियों ने सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद सीमा पर आवागमन की बहाली को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

केंद्रीय सदस्य ने कहा कि जिस तरह से माल वाहक गाड़ियों को आसानी से प्रवेश दिया जा रहा है। उसी तरह दोनों देशों के नागरिकों को भी आने-जाने दिया जाए। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी के पास में जनमत पार्टी ने बॉर्डर सील पर असहमति जताते हुए पार्टी के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला सदस्य जावेद हलवाई, राजितराम वर्मा, सरदार हरपाल सिंह सोढ़ी, रियाज अहमद अंसारी, नजमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed