फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traffic jam problem worsens in Sahalag

Bahraich News: सहालग में विकट हुई जाम की समस्या

Sun, 10 Dec 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 10 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam problem worsens in Sahalag
बहराइच। सहालग के कारण जाम की समस्या अब और विकट हो गई है। शहर के ज्यादातर मैरिज लॉन में पार्किंग की व्यवस्था न होने से घंटों जाम लग रहा है। ऐसा ही नजारा शनिवार रात को बहराइच-लखनऊ हाइवे पर देखने को मिला। हाइवे के किनारे लगभग छह मैरिज लॉन हैं। बरातों के निकलने से सड़क पर दो घंटे तक भीषण जाम रहा। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

शहर के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग किनारे कई मैरिज लॉन हैं। इनमें पार्किंग की बेहतर सुविधा नहीं है। इसके चलते वैवाहिक कार्यक्रम में आने वाले लोग सड़क किनारे आडे़-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण जाम लग जाता है। शनिवार रात बहराइच-लखनऊ हाइवे पर लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

अव्यवस्था से जूझते रहे लोग
बरात लेकर निकले लोग जहां डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए, वहीं दूसरी ओर जाम में फंसे सैकड़ों लोग प्रशासन कोसते रहे। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से टिकोरा मोड़ तक लंबा जाम रहा। जाम हटवाने के लिए पहुंची यातायात पुलिस को भी जाम हटवाने के लिए जूझते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सुखदेव सिंह, रीना सिंह, धर्मेन्द्र आदि ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलरामपुर जाना था, लेकिन एक घंटे से वह जाम में फंसे है। मेवातीपुरा निवासी अंकुर ने बताया कि वह घर से कुल्चा लेने के लिए निकले थे। लेकिन रात साढ़े नौ बजे से वह जाम में फंसे हैं। दो घंटे बीत चुके हैं।

एसपी के निर्देश भी बेअसर
एसपी प्रशांत वर्मा ने जाम की समस्या से निपटने के लिए मैरिज लॉन संचालक, डीजे व ब्रास बैंड आदि संचालकों के साथ बीते दिनों बैठक की थी। उन्होंने जाम न लगे, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया था। साथ ही पार्किंग के लिए अतिरिक्त कर्मी तैनात कर वाहनों को सही ढंग से खड़ा करवाने के लिए भी बोला था। बावजूद इसके लगातार जाम का सिलसिला जारी है।


नक्शे में पार्किंग, मौके से नदारद

शहर के कई मैरिज लॉन संचालकों ने लॉन का तो निर्माण करा दिया है। लेकिन वाहनों को खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान लोग सड़क के किनारे वाहनों के खड़ा कर देते है। जिससे इन मार्गों पर एक-एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। बताया जाता है कि लॉन के नक्शे में सभी ने पार्किंग स्थल दिखाया है। जबकि मैरिज लॉन संचालकों के पास मौके पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।



जांच करवाकर होगी कार्रवाई
जाम की समस्या से निपटने के लिए सभी को पार्किंग स्थल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं नियमों की अनदेखी हो रही है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

- शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed