फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traffic from overbridge on Lucknow-Bahraich road stalled for two months

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बने ओवरब्रिज से दो माह से आवागमन ठप

Tue, 08 Sep 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic from overbridge on Lucknow-Bahraich road stalled for two months
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर चल रहा काम। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर रेलवे लाइन के ऊपर शासन की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह ओवरब्रिज तीसरी बार जुलाई में क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इस पर आवागमन रोक दिया गया है। करीब दो माह से हाईवे पर ओवरब्रिज से आवागमन ठप है। इससे जिले के अलावा दूसरे जिले के लोगों को अधिक दूरी तय कर यात्रा करनी पड़ रही है, लेकिन निर्माण निगम समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अभी एक माह और आवागमन ठप रहेगा।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गोंडा-लखनऊ रेल प्रखंड संचालित है। इस प्रखंड पर ट्रेनों के आने से वाहनों की कतार लग जाती थी। ऐसे में लखनऊ व बाराबंकी के साथ बहराइच, श्रावस्ती, फैजाबाद, बलरामपुर व नेपाल के यात्रियों को समस्या होती थी। इसको देखते हुए सरकार की ओर से लखनऊ-बहराइच मार्ग पर घाघराघाट रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया गया। इसका निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। 1400 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण लगभग तीन वर्ष पूर्व पूरा हो गया। ओवरब्रिज बनने पर 28 अगस्त 2018 को आवागमन बहाल कर दिया गया। इससे बहराइच के साथ मंडल के जिलों के लोगों को लखनऊ की यात्रा तय करने में कम समय के साथ कम दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन आवागमन के दौरान ओवरब्रिज के पैडल दो बार पूर्व में गिर चुके हैं।
विज्ञापन

मरम्मतीकरण के बाद दुरुस्त किया गया, लेकिन पुन: हाईवे पर आवागमन के दौरान सात जुलाई 2020 को पुन: मिट्टी व अन्य सामग्री ओवरब्रिज से गिरने लगी। सूचना मिलने पर एनएचआई और पीएनसी के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। उपजिलाधिकारी महेश कुमार कैथल ने भी मुआयना कर आवागमन रोकवा दिया, लेकिन दो माह बीत गए हैं, अभी तक आवागमन बहाल नहीं हो सका है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को अधिक दूरी तय करने के साथ समय भी गंवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण निगम की ओर से अनियमितता बरती जा रही है, जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी लगेगा एक माह और
लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर आवागमन बंद होने के मामले में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभी एक माह और लगेगा। इसके बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed