फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traders protest against the shutdown of trains, shops closed

ट्रेनें बंद करने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, बंद रखीं दुकानें

Fri, 14 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against the shutdown of trains, shops closed
बहराइच में नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर संचालन बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन के दौरान व्याप? - फोटो : BAHRAICH
मोतीपुर (बहराइच)। नानपारा-मैलानी प्रखंड पर ट्रेेनों का संचालन बंद किए जाने से नाराज मिहींपुरवा कस्बे के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने रेलवे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि रेल मार्ग बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत व्यापारियों और गरीब तबके के ग्रामीणों को होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन का संचालन बंद होने पर 18 फरवरी से सड़क जाम कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड का संचालन 16 फरवरी से बंद हो जाएगा। इसको लेकर मिहींपुरवा के ग्रामीणों और व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को मिहींपुरवा कस्बे के व्यापारियों ने रेल का संचालन बंद होने के विरोध में अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान व्यापारियों ने रेलवे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद काली मंदिर के सामने सभा का आयोजन किया गया। व्यापारियों का कहना है कि रेल का संचालन बंद होने से सबसे अधिक समस्या व्यापारियों और निचले तबके के लोगों को होगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर ही जब तक वैकल्पिक रूट की व्यवस्था न की जाए, तब तक ट्रेनों का संचालन बंद न किया जाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि तराईवासियों की समस्या को नजरंदाज कर रेलवे ट्रेनों का संचालन बंद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री अतुल चौधरी ने कहा कि सरकार गरीबों के हितों का ख्याल नहीं कर रही है। ऐसे में रेल का संचालन बंद करना गलत है। विरोध-प्रदर्शन के चलते व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखीं। सभा के दौरान व्यापारियों ने कहा कि अगर ट्रेनों का संचालन बंद हुआ तो व्यापारी व ग्रामीण 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर गुड्डू यादव, अनूप वर्मा, दशरथ, पप्पू मौर्या आदि मौजूद रहे।

रविवार के बजाय अन्य दिन हो बंदी
मिहींपुरवा में साप्ताहिक बंदी रविवार को हो रही है। इसको लेकर भी व्यापारियों ने नाराजगी जतायी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि मिहींपुरवा के व्यापारी माह में दो बंदी के लिए राजी हैं। चार बंदी करने से व्यापारियों को नुकसान होता है। इसके साथ ही रविवार के बजाय अन्य किसी तिथि को बंदी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed