फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Traders in panic due to daylight incident in the city

Bahraich News: शहर में दिनदहाड़े वारदात से दहशत में व्यापारी

Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 14 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traders in panic due to daylight incident in the city
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े 7.5 लाख की टप्पेबाजी से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। वारदात के सामने आने से साफ है कि यहां पुलिसिंग बहुत सुस्त है। वारदात करने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे। बदमाशों के पास अवैध असलहा भी था। इसका खुलासा भुक्तभोगी कर्मी के बयान व सीसीटीवी फुटेज में हुआ है। बुधवार रात डीआईजी अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। पुलिस कर्मियों को जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के पचदेवरीमाफी निवासी रामदयाल व गिलौला निवासी अनिल कुमार मिश्रा सन ग्लो कम्यूनिकेशन कंपनी के कर्मचारी हैं। बीते बुधवार को दोनों वन इंडिया एटीएम में पैसे जमा करने आए थे। दोपहर में भीड़-भाड़ के बीच पहुंचे बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस कर्मी बनाकर कर्मियों से 7.5 लाख की टप्पेबाजी कर ली थी।
विज्ञापन

घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बाइक सवार भाग रहा है और पीछे से अनिल मिश्रा उसे दौड़ा रहा है। इस दौरान अनिल धक्का देकर उसे बाइक सहित गिरा देता है। लेकिन इसी दौरान अपराधी बैग से कुछ निकाल कर उसे दिखाता है और वह फिर बाइक से फरार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित कर्मी रामदयाल ने बताया कि अनिल ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन बाइक सवार अपराधी ने उसके सीने पर किसी चीज से मारा और फिर उसके ऊपर असलहा तान दिया। घटना के दूसरे बृहस्पतिवार को पुलिस छानबीन में जुटी रही और सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही लेकिन आरोपियोें का पता नहीं लग सका है।



खुली पुलिसिंग की पोल
जिले में जिस तरह से आपराधिक वारदातें सामने आ रही है, उससे यहां की पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैं। जब विभागीय अफसर ही भ्रमण पर नहीं निकलते है तो सिपाही, दरोगा और कोतवाल भी गश्त में लापरवाही कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे कर आसानी से निकल जा रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed