फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trader leader Gaurishankar Bhaniramka passes away, traders mourn

Bahraich News: नहीं रहे व्यापारी नेता गौरीशंकर भानीरामका, व्यापारियों में शोक की लहर

Tue, 23 Sep 2025 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Trader leader Gaurishankar Bhaniramka passes away, traders mourn
गौरीशंकर भानीरामका - फोटो : गौरीशंकर भानीरामका
बहराइच। उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ व्यापारी नेता और उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका का सोमवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से व्यापारियों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


डीएसएल ग्रीन सिटी स्थित अपने आवास पर गौरीशंकर भानीरामका ने अंतिम सांस ली। वे वर्ष 1985 में पहली बार व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने थे और लगभग चार दशक तक लगातार इस पद को संभालते रहे। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सेवा दी। इसके अलावा वे रोटरी क्लब के संस्थापक सदस्य रहे और संगठन के तमाम बड़े पदों पर कार्य कर चुके थे। उन्हें समाज द्वारा ‘अग्रकुल गौरव’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार 24 सितंबर को त्रिमुहानीघाट श्मशान स्थल पर किया जाएगा। उनके निधन पर वरिष्ठ व्यापारी अशोक मातनहेलिया, दीपक सोनी दाऊजी, सुमित खन्ना, आशीष कंसल, कुंभूषण अरोरा, लव मल्होत्रा, मनीष मल्होत्रा, बृजमोहन मातनहेलिया, नवीन अग्रवाल, विजय छापडिय़ा आदि व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed