फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Trade Board Officer Nominated

Bahraich News: दीपक अध्यक्ष और आशीष बने महामंत्री

Sun, 11 Feb 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Trade Board Officer Nominated
बहराइच। उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार देर शाम की गई है। इसको लेकर शहर के मोहल्ला छावनी स्थित उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका के आवास पर व्यापारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इस बैठक में नगर अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नगर इकाई के संरक्षक मंडल में अशोक मातनहेलिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, कुलभूषण अरोरा, मुश्ताक अहमद और विनोद टेकड़ीवाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मार्गदर्शक मंडल में बृजमोहन मातनहेलिया, संतोष अग्रवाल, सरदार हरचरन सिंह, आदर्श अग्रवाल, सुशील भल्ला और अशोक गर्ग को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष पद पर दीपक प्रकाश सोनी दाऊजी, महामंत्री आशीष कंसल, कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना और उपाध्यक्ष पद पर मनीष मल्होत्रा, नवनीत अग्रवाल, कमलशेखर गुप्ता, विनोद अग्रवाल, शकील मेहरबानी, अमित टंडन, महेश अग्रवाल, राजेश गोयल, राजकुमार लोहिया, राकेश मित्तल, सरदार कुलदीप सिंह व मयंक त्रिपाठी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पद पर संजय टंडन, विनय जैन, प्रकाश गुप्ता, अब्दुल सईद, सुनील अग्रवाल, अल्ताफ अहमद, महेश गुप्ता, देवीप्रसाद गुप्ता, नितिन रूपानी, विकास मलानी, पवन गुप्ता, मनोज चौरसिया, आडीटर, राहित सिंह, संगठन मंत्री अभय कुमार सिंह, अंकित जैन, मोहीयुद्दीन, मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता, नितिन बंसल, माेहित सोनी, संपर्क एवं प्रचार प्रमुख पद पर अंकित सिंह, रिजवान हुसैन और अनीस सिद्दीकी गुड्डू को चुना गया।

इसके साथ कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में रितेश गुप्ता, विनोद जायसवाल, पुलकित अग्रवाल और प्रकाश मल्होत्रा को मनोनीत किया गया है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही युवा व्यापार मंडल व स्ट्रीट संयोजकों का मनोनयन किया जाएगा। महामंत्री ने बताया कि माह में एक बार कार्यकारिणी और तीन माह में आमसभा की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed