फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tractor-trolley crushed mill's sugarcane supervisor

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मिल के गन्ना पर्यवेक्षक को रौंदा

Tue, 18 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 18 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushed mill's sugarcane supervisor
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पारले चीनी मिल परसेंडी में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर तैनात एक युवक की रात में घर से चीनी मिल जाते समय सिदरखी मोड़ के पास ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहीं पकड़ा। इससे मौके पर जुटे लोग भड़क उठे और थाने के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर चालक को पकड़ लिया। केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के कैसरगंज निवासी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार का पुत्र राहुल सिंह (28) पारले चीनी मिल परसेंडी में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत था। सोमवार देर रात वह बाइक से अपने घर कैसरगंज से चीनी मिल जाने के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


राहुल जब सिदरखी मोड़ के पास पहुंचा, तभी कैसरगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर नहीं पकड़ा। इस दौरान परिवारीजन भी रोते-बिलखते पहुंचे। पुलिस की चुप्पी पर मौके पर जमा लोग भड़क उठे और शव थाने के गेट के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लो
विज्ञापन
विज्ञापन


ग ट्रैक्टर-ट्रॉली की बरामदगी और चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर एसडीएम अमिताभ यादव भी आ गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो झड़प होने लगी। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान लखनऊ-बहराइच मार्ग पर आधा घंटे जाम रहा।


पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सिंह चौहान ने बताया कि राहुल के पिता विनोद कुमार सिंह चौहान की तहरीर पर ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक मुकुटबिहारी वर्मा ने अधिवक्ता के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed