{"_id":"67af8ae3ba3797a8ed069d18","slug":"tractor-driver-injured-in-collision-with-speeding-truck-referred-to-medical-college-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-126738-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
चरदा (बहराइच)। गोंडा जिले के लोनावा दरगाह निवासी प्रमोद पुत्र गुरु प्रसाद (25) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमोद दर्जीगांव, बरवलिया चरदा स्थित बाबा ब्रिक फील्ड पर काम करते हैं। शाम को प्रमोद ट्रैक्टर ट्राॅली से ईंट गिराकर लौट रहे थे, तभी जमोग और चरदा के बीच सोमू श्रीवास्तव के घर के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और उनका हाथ टूट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
चितौरा (बहराइच)। दरगाह थाना क्षेत्र के बघौरा निवासी बजरंगी यादव (25) शुक्रवार को बाइक पर निजी काम से जा रहे थे, तभी धनऊपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल को तत्काल एम्बुलेंस मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। (संवाद)